Thursday, 27 October 2016
Friday, 30 September 2016
अध्यापक-अभिभावक संघ की सत्र- 2015-16 की प्रथम बैठक-
अध्यापक-अभिभावक संघ की सत्र- 2015-16 की प्रथम बैठक-
राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय केसुली जिला- राजसमन्द में शुक्रवार 30 सितम्बर को अध्यापक-अभिभावक संघ की इस सत्र की प्रथम बैठक का आयोजन प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में किया गया. बैठक का शुभारम्भ सरस्वती वंदना के साथ किया गया. इसके पश्चात् प्रार्थना सभा की गतिविधियाँ आयोजित की गई जिसमें कक्षा 10, 11 एवं 12 के विद्यार्थियों ने स्वच्छ भारत मिशन के संबंध में प्रस्तुतियां देकर सम्पूर्ण भारत को स्वच्छ बनाने के लिए अभिभावकों के समक्ष प्रत्येक गाँव को खुले में शौच से मुक्त करने की आवश्यकता पर जोर दिया. अन्य कक्षाओं के विद्यार्थियों ने गीत, कविता, कहानी आदि की प्रस्तुतियां दी. इसके पश्चात् प्रधानाचार्य प्रकाश जोशी ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए राज्य सरकार एवं शिक्षकों द्वारा राजकीय विद्यालयों को श्रेष्ठ बनाने के प्रयासों जैसे विद्यालयों का क्रमोन्नयन, शाला दर्पण, विद्यालयों में सुविधा वृद्धि, शिक्षकों की नियुक्ति, नवाचारों का क्रियान्वयन के बारे में तथा विद्यालय के बोर्ड परीक्षा के श्रेष्ठ परिणाम के बारें में बताया. उन्होंने बालकों द्वारा प्राप्त श्रेष्ठ उपलब्धियों को रेखांकित किया तथा अभिभावकों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों में विद्यालय में नियमित उपस्थिति देने, विद्यालय में अनुशासित रह कर पढाए जा रहे विषय का मन लगा कर अभ्यास करने, नियमित गृह कार्य करने, रोजाना स्वाध्याय की आदत विकसित करने, विद्यालय की गतिविधियों में हिस्सा लेने, समय समय पर विषयाध्यापकों से संपर्क कर विद्यार्थी की प्रगति जानने आदि के बारें में आग्रह किया. इस अवसर पर आयोजित विद्यालय विकास एवं प्रबंध समिति की बैठक में शाला विकास के लिए किये जा रहे प्रयासों को बताया और विद्यालय विकास योजना का अनुमोदन करवाया गया.
मुख्य कार्यक्रम का सञ्चालन करते हुए वरिष्ठ
अध्यापक विवेक जोशी ने कुछ बालकों की अनियमित उपस्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए
इसके अधिगम पर होने दुष्प्रभाव के बारे में बताया और आग्रह किया कि वे ऐसा प्रयास
करें कि बच्चे रोजाना विद्यालय आए. उन्होंने अभिभावकों से छात्रवृत्ति एवं अन्य
प्रोत्साहन योजनाओं का लाभ उठाने का निवेदन किया. प्रथम सहायक पुष्पेन्द्र जोशी ने
अपने उद्बोधन में शिक्षा का सद्गुणों के विकास में महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए
कहा कि अच्छी आदतों के विकास में जीवन में अनुशासन को अपनाने की आवश्यकता है. इसके
पश्चात् सभी शिक्षकों ने अपनी-अपनी कक्षा में विद्यार्थियों की उपस्थिति एवं उनकी प्रथम
टेस्ट/एस.ए.-1 की प्रगति से अभिभावकों को अवगत कराया.
Sunday, 4 September 2016
रूपाळो केसुली बनाने का विद्यार्थियों किया उद्घोष -
रूपाळो केसुली बनाने का विद्यार्थियों ने किया उद्घोष -
केसुली , 3 सितंबर। स्वच्छ भारत अभियान के तहत ग्राम पंचायत केसुली को खुले में शौच मुक्त ग्राम पंचायत
बनाने के लिए चल रहे अभियान में शनिवार को बीकानेर
से आए राज्य सन्दर्भ ग्रुप के सदस्य श्री
रविकांत शर्मा तथा मनोज शर्मा ने विद्यार्थियों का अभिनवन किया। कार्यक्रम की शुरुआत में
रविकांत शर्मा ने स्वच्छता की आवश्यकता पर जोर देते हुए प्रयोग के माध्यम से बताया कि खाना खाने तथा खाना बनाने से पूर्व
साबुन से अच्छी तरह से हाथ धोने से हम कई रोगों
से बच सकते हैं। एक ग्राम मानव मल में
1 करोड़ विषाणु (वायरस ), 10 लाख जीवाणु (बेक्टिरिया), 1000 परजीवी कृमि कोष तथा 100 परजीवी अंडे होते हैं। इस प्रकार
खुले में शौच करना स्वास्थ्य के लिए अत्यंत
घातक है।
इससे
डायरिया, पीलिया, हैजा, टायफॉइड, मलेरिया, फाइलेरिया, चर्मरोग, पोलियो आदि घातक रोग हो सकते हैं। इस
प्रकार की 80
से
90 प्रतिशत बीमारियां खुले में शौच की प्रवृत्ति से पनपती है
जिसके कारण गरीब परिवारों का दवाईयों पर अनावश्यक खर्च होता है।
उन्होंने
विद्यार्थियों से गतिविधि के माध्यम से पूछा कि वे खुले में शौच की प्रवृत्ति को
उचित मानते है तथा इसे पसंद करते हैं तो सभी विद्यार्थियों ने इसे गलत माना।
उन्होंने विद्यार्थियों से इस प्रवृत्ति के खात्मे के फायदे बताते हुए कहा कि इस दुष्प्रवृत्ति से
हमारे मान सम्मान पर भी ठेस लगती है। इस प्रवृत्ति के कारण हमें कई बार
शर्म और लज्जा का सामना करना पड़ता है तथा हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर
इसका बुरा असर होता है। इस प्रवृत्ति से हमारी धार्मिक भावनाएं
भी आहत होती है।
कार्यक्रम
में मनोज शर्मा ने सस्ते शौचालय की वैज्ञानिकता एवम निर्माण तकनीक पर ग्रीन बोर्ड पर चित्र बनाकर समझाया कि शौचालय के लिए बहुत अधिक धन की
आवश्यकता नहीं है। हमारे शरीर को
स्वस्थ रखने तथा स्वयं के मान सम्मान की रक्षा के लिए हम मात्र 2000 से 2500 के खर्च से ही इसका स्वयं निर्माण कर सकते हैं।
स्वच्छता संकल्प
स्वच्छता संकल्प
राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय केसुली एवं ग्राम पंचायत केसुली
*स्वच्छता संकल्प*
मैं......................................... शपथ पूर्वक संकल्प करता हूँ कि मैं अपने गांव को स्वच्छ एवम् स्वस्थ रखने के कार्य में सहयोग करूंगा। गांव व देश को खुले में शौच से मुक्त करने तथा बहन बेटियों के सम्मान के लिए शौचालय का प्रयोग करूंगा। मैं खुले में कभी भी शौच नहीं करूंगा। मैं अपने परिवार के लोगों तथा मित्रों को भी इस हेतु प्रेरित करूंगा । करूंगा। गांव व देश को खुले में शौच से मुक्त करने तथा बहन बेटियों के सम्मान के लिए शौचालय का प्रयोग करूंगा। मैं खुले में कभी भी शौच नहीं करूंगा । मैं अपने परिवार के लोगों तथा मित्रों को भी इस हेतु प्रेरित करूंगा ।
Friday, 2 September 2016
Sunday, 28 August 2016
Saturday, 27 August 2016
जन्माष्टमी उत्सव सत्र 2016
जन्माष्टमी उत्सव 2016
दिनांक 27-8-16 शनिवार को स्थानीय विद्यालय रा. आ. उ. मा. विद्यालय केसुली में ,जन्माष्टमी उत्सव समारोह पूर्वक मनाया गया। जिसमें बालकों ने मण्डप सजाकर ,श्री कृष्ण की छवि का पूजन किया।
Subscribe to:
Posts (Atom)




















