Showing posts with label Prtaveshotsav. Show all posts
Showing posts with label Prtaveshotsav. Show all posts

Friday, 15 May 2015

नव प्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक लगा कर स्वागत -

नव प्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक लगा कर स्वागत -

विद्यालय में चल रहे प्रवेशोत्सव के प्रथम चरण के तहत नव प्रवेशित विद्यार्थियों का प्रधानाचार्य श्री प्रकाश जोशी एवं अन्य शिक्षकों ने तिलक लगा कर विद्यालय में स्वागत किया एवं उन्हें निःशुल्क पाठ्यपुस्कों का वितरण किया। कार्यक्रम का संचालन अध्यापिका-द्वय श्रीमती हेमलता मेघवाल एवं श्रीमती रसिया राव ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक श्री विवेक जोशी (व.अ.), श्री नरेन्द्र पानेरी (व.अ.), रघुनन्दन बरंडा, (व.अ.), श्रीमती टीका श्रीमाली (व.अ.), श्री प्रेमशंकर भट्ट (व.अ.), गणपत सिंह झाला (शा.शि.),  श्रीमती किरण चितारा, अध्यापक के अलावा प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के अभिभावक उपस्थित थे।

Tuesday, 12 May 2015

प्रवेशोत्सव रैली 12 मई, 2015

प्रवेशोत्सव रैली 12 मई, 2015

स्थानीय विद्यालय की प्रवेशोत्सव की रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना करते सरपंच केसुली श्री मांगीलाल जी सुथार एवं प्रधानाचार्य

स्थानीय विद्यालय की प्रवेशोत्सव की रैली में जनसहभागिता - सरपंच श्री मांगीलाल जी सुथार, उपसरपंच श्री नन्द दास जी गमेती एवं वार्डपंच श्री जीवन सिंह जी, मान सिंह जी, लालाराम मेघवाल, लोगर जी गमेती


Sunday, 10 May 2015

Welcome To Our School - प्रवेशोत्सव २०१५

Welcome To Our School - प्रवेशोत्सव २०१५

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, केसुली

जिला- राजसमन्द

"जहां संस्कार एवं परिणाम ही सर्वोपरि है"

विद्यालय परिसर 

 

कंप्यूटर-कक्ष

सेटेलाइट द्वारा शिक्षण हेतु स्थापित सेट-अप

सेटेलाइट द्वारा शिक्षण हेतु स्थापित सेट-अप

 

प्रवेशोत्सव- 2015

प्रिय अभिभावकों,


आपके बच्चों को उत्कृष्ट शिक्षा प्राप्त करने के लिए हमारे विद्यालय में अवश्य प्रवेश दिलाएं।

मुख्य आकर्षण -

  •  कक्षा 1-8 तक निःशुल्क शिक्षा तथा कक्षा 9-12 तक अत्यल्प शुल्क।

  • उच्च योग्यताधारी अध्यापकों द्वारा शिक्षण कार्य।

  • उच्च स्तरीय भौतिक एवं शैक्षणिक सुविधाएँ उपलब्द्ध।

  • सेटेलाइट प्रसारण एवं टेलीविजन द्वारा विशेष एवं उत्कृष्ट शिक्षण की व्यवस्था ।

  • प्रोजेक्ट उत्कर्ष द्वारा कक्षा 9 एवं 10 के लिए विशेष शिक्षण ।

  • विज्ञान एवं गणित का प्रायोगिक उपकरणों के माध्यम से उत्कृष्ट शिक्षण ।

  • कक्षा 8 तक के सभी विद्यार्थियों को निःशुल्क मध्याह्न भोजन की व्यवस्था ।

  • सभी कक्षाओं की पाठ्य-पुस्तकें निःशुल्क वितरित।

  • कक्षा 9  की सभी बालिकाओं को निःशुल्क साइकिल वितरण।

  • सभी विद्यार्थियों को निःशुल्क कंप्यूटर शिक्षा।

  • अनुसूचित जाति-जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, विशेष पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति  लाभ ।

  • खेलकूद, योग, व्यायाम सहित विज्ञान मेलों, स्काउट-गाइड गतिविधियों में भाग लेने का सुअवसर।

  • इंस्पायर अवार्ड योजना के तहत विज्ञान में उत्कृष्ट अंक लाने वाले विद्यार्थियों को विशेष प्रोत्साहन राशि।

  • कक्षा 8 के सभी वर्गों के विद्यार्थियों को नेशनल मीन्स कम मेरिट छात्रवृत्ति परीक्षा में भाग लेने का सुअवसर।

  • छात्राओं के लिए विशेष प्रोत्साहन योजनाएं -

1 . गार्गी पुरस्कार

2 . आपकी बेटी योजना का लाभ ।

3 . बालिका प्रोत्साहन योजना ।

 

Contributors