Showing posts with label स्वच्छता मिशन. Show all posts
Showing posts with label स्वच्छता मिशन. Show all posts

Sunday, 4 September 2016

रूपाळो केसुली बनाने का विद्यार्थियों किया उद्घोष -

रूपाळो केसुली बनाने का विद्यार्थियों ने किया उद्घोष -
 
 
केसुली ,  3 सितंबर। स्वच्छ भारत अभियान के तहत ग्राम पंचायत केसुली  को खुले में शौच मुक्त ग्राम पंचायत बनाने के लिए चल रहे अभियान में शनिवार को बीकानेर से आए राज्य सन्दर्भ ग्रुप के सदस्य श्री रविकांत शर्मा तथा मनोज शर्मा ने  विद्यार्थियों का अभिनवन किया। कार्यक्रम की शुरुआत में रविकांत शर्मा ने स्वच्छता की आवश्यकता पर जोर देते हुए प्रयोग के माध्यम से बताया कि खाना खाने तथा खाना बनाने से पूर्व साबुन से अच्छी तरह से हाथ धोने से हम कई रोगों से बच सकते हैं। एक ग्राम मानव मल में करोड़ विषाणु (वायरस ), 10  लाख जीवाणु (बेक्टिरिया), 1000  परजीवी कृमि कोष तथा 100 परजीवी अंडे होते हैं। इस प्रकार खुले में शौच करना स्वास्थ्य  के लिए अत्यंत घातक है।  इससे डायरिया, पीलिया, हैजा, टायफॉइड, मलेरिया, फाइलेरिया, चर्मरोग, पोलियो आदि घातक रोग हो सकते हैं। इस प्रकार की 80  से 90 प्रतिशत बीमारियां खुले में शौच की प्रवृत्ति से पनपती है जिसके कारण गरीब परिवारों का दवाईयों पर अनावश्यक खर्च होता है।
 
 
 
उन्होंने विद्यार्थियों से गतिविधि के माध्यम से पूछा कि वे खुले में शौच की प्रवृत्ति को उचित मानते है तथा इसे पसंद करते हैं तो सभी विद्यार्थियों ने इसे गलत माना। उन्होंने विद्यार्थियों से इस प्रवृत्ति के खात्मे के फायदे बताते हुए कहा कि इस दुष्प्रवृत्ति से हमारे मान सम्मान पर भी ठेस लगती है। इस प्रवृत्ति के कारण हमें कई बार शर्म और लज्जा का सामना करना पड़ता है तथा हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर इसका बुरा असर होता है। इस प्रवृत्ति से हमारी धार्मिक भावनाएं भी आहत होती है।  
कार्यक्रम में मनोज शर्मा ने सस्ते शौचालय की वैज्ञानिकता एवम निर्माण तकनीक पर ग्रीन बोर्ड पर चित्र बनाकर समझाया कि शौचालय के लिए बहुत अधिक धन की आवश्यकता नहीं है। हमारे शरीर को स्वस्थ रखने तथा स्वयं के मान सम्मान की रक्षा के लिए हम मात्र 2000 से 2500 के खर्च से ही इसका स्वयं निर्माण कर सकते हैं।
 
 कार्यक्रम में प्रधानाचार्य प्रकाश जोशी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए स्वच्छ भारत मिशन के उद्देश्य को विस्तार बताया तथा बालकों से अपनी बहनों के मान सम्मान रक्षा लिए मान रक्षा बंधन की शपथ दिलाई।  अवसर पर विद्यार्थियों ने केसुली को रूपाळा केसुली बनाने के नारे का समवेत स्वर में उद्घोष किया। कार्यक्रम के अंत में ग्राम पंचायत के सरपंच श्री मांगीलाल सुथार ने अथितियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए केसुली को 2 अक्टूबर से पूर्व खुले में शौच से मुक्त गाँव बनाने के ग्राम पंचायत के संकल्प  दोहराया। इस अवसर पर पंचायत समिति खमनोर के स्वच्छ भारत अभियान प्रकोष्ठ प्रभारी श्री दलपत सिंह राठौड़ सहित विद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित थे। 
 
 

Thursday, 25 August 2016

स्वच्छता सैनानी विद्यार्थियों का एक दिवसीय अभिनवन-

स्वच्छता सैनानी विद्यार्थियों का एक दिवसीय अभिनवन-


राआउमावि केसुली जिला-राजसमंद में सोमवार को राष्ट्रीय स्वच्छता मिशन के अंतर्गत गांव को ओडीएफ बनाने के लिए गठित निगरानी समिति के सदस्य वार्ड पंचों व राजकीय कर्मचारियों तथा स्वच्छता सैनानी विद्यार्थी कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय अभिनवन कार्यक्रम विद्यालय की आईसीटी लेब में आयोजित किया गया जिसमें प्रधानाचार्य श्री प्रकाश जोशी ने एलसीडी टीवी पर पावर पाँईन्ट प्रजेन्टेशन के माध्यम से खुले में शौच से फैलने वाली गंदगी से होने वाले दुष्प्रभावों, शौचालय के उपयोग से होने वाले लाभ, स्वच्छता मिशन में समुदाय के नेतृत्व में करे जाने वाले कार्यौं की जानकारी दी। प्रधानाचार्य ने खुले में शौच से गांव में होने वाली गंदगी तथा उससे उत्पन्न होने वाले विषाणु, जीवाणु, कृमि एवं अन्य परजीवियों से जन्य रोगों के भयावह आंकडे प्रस्तुत करते हुए ग्राम के लोगों एवं स्वच्छता सैनानी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे गांव के मान सम्मान की रक्षा के लिए अपनी मानसिकता में परिवर्तन लाएं तथा गांव को स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर ग्राम के रूप में जिले व प्रदेश में स्थापित करने के प्रशासन के इस कार्य में पूर्ण सहयोग करें। इस अवसर पर स्वच्छता अभियान की महत्ता के संबंध में राज्यपाल महोदय एवं मुख्यमंत्री महोदया के वीडियो संदेश का भी प्रसारण किया गया। साथ ही अन्य प्रेरक ओडियो सामग्री का प्रभारी भी किया गया।
इसके पश्चात बीईईओ खमनोर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में निगरानी समिति द्वारा करणीय कार्यौं के विस्तृत निर्देश प्रदान किए गए। बहू, बहन, बेटियों के सम्मान की रक्षा के लिए इस वर्ष के रक्षाबंधन को "मान-रक्षाबंधन " मानकर घर में शौचालय बनाने का उपहार देने का आग्रह किया।
 
ग्राम पंचायत केसुली के सरपंच श्री मांगीलाल सुथार ने बताया कि बैठक में वार्ड पंच श्री मानसिंह राजपूत, जीवन सिंह झाला, पंचायत सचिव श्रीमती मंजू यादव, राआउमावि केसुली के स्वच्छता प्रभारी गणपत सिंह झाला सहित सभी प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के प्रभारी अध्यापक एवं 50 से अधिक स्वच्छता सैनानी विद्यार्थी कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Contributors