Showing posts with label जनसहभागिता. Show all posts
Showing posts with label जनसहभागिता. Show all posts

Friday, 15 May 2015

रा.उ.मा.वि. केसुली में कक्षा 9 की सत्रह छात्राओं को साइकिलें वितरित-

रा.उ.मा.वि. केसुली में कक्षा 9 की सत्रह छात्राओं को साइकिलें वितरित-

राज्य में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए चलायी जा रही निःशुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत केसुली ग्राम पंचायत के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 9 की सत्रह छात्राओं को निःशुल्क साइकिलें वितरित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य श्री प्रकाश जोशी ने की तथा मुख्य अतिथि श्री मांगी लाल सुथार, सरपंच, ग्राम पंचायत केसुली थे जबकि विशिष्ठ अतिथि भामाशाह श्री रमेश चंद्र पालीवाल, श्री अर्जुनलाल कुम्हार, उपसरपंच श्री नानूदास गमेती थे।
मुख्य अतिथि श्री मांगी लाल सुथार ने गाँव के सभी बालक-बालिकाओं को मन लगा कर अध्ययन करने तथा केसुली गाँव का नाम देश में रोशन करने की प्रेरणा दी संस्था प्रधान श्री प्रकाश जोशी ने विद्यालय द्वारा नामांकन वृद्धि करने व शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने के किये जा रहे प्रयासों को उल्लेखित करने के साथ-साथ अभिभावकों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों की विद्यालय में प्रतिदिन उपस्थिति सुनिश्चित करें और उन्हें हर दिन नया सीखने को प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि सामुदायिक सहभागिता के बिना समग्र शैक्षिक विकास संभव नहीं है
 
साइकिल वितरण कार्यक्रम के प्रभारी श्री विवेक जोशी ने आगंतुक जनप्रतिनिधियों, भामाशाहों तथा अभिभावकों का स्वागत किया तथा विद्यालय में चलायी जा रही गतिविधियों की जानकारी दी।  
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक श्री नरेन्द्र पानेरी, रघुनन्दन बरण्डा, श्रीमती टीका श्रीमाली, गणपत सिंह झाला, श्रीमती रसिया राव, हेमलता मेघवाल, किरण चितारा के अलावा श्री राधेश्याम पालीवाल, श्री मानसिंह सहित अन्य कई अभिभावक उपस्थित थे। विद्यालय में चल रहे प्रवेशोत्सव के प्रथम चरण के तहत नव प्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक लगा कर विद्यालय में स्वागत किया एवं उन्हें निःशुल्क पाठ्यपुस्कों का वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री प्रेमशंकर भट्ट ने किया।



 

Tuesday, 12 May 2015

प्रवेशोत्सव रैली 12 मई, 2015

प्रवेशोत्सव रैली 12 मई, 2015

स्थानीय विद्यालय की प्रवेशोत्सव की रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना करते सरपंच केसुली श्री मांगीलाल जी सुथार एवं प्रधानाचार्य

स्थानीय विद्यालय की प्रवेशोत्सव की रैली में जनसहभागिता - सरपंच श्री मांगीलाल जी सुथार, उपसरपंच श्री नन्द दास जी गमेती एवं वार्डपंच श्री जीवन सिंह जी, मान सिंह जी, लालाराम मेघवाल, लोगर जी गमेती


Contributors